उन्नाव: चुनाव में निर्णायक भूमिका में रहीं महिला मतदाता, पुरुषों के मुकाबले दो फीसदी ज्यादा किया मतदान
उन्नाव। विधान सभा चुनाव में सभी दलों के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मतदान के बाद अब राजनैतिक गलियारों में हार जीत की गणित लगाई जा रही है। गली व चैराहों पर लोग सिर्फ चुनावी चर्चा में जुटे हैं कि आखिर किसी दल का कौन प्रत्याशी जीत रहा है। हांलाकि इन चर्चाओं में …
उन्नाव। विधान सभा चुनाव में सभी दलों के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मतदान के बाद अब राजनैतिक गलियारों में हार जीत की गणित लगाई जा रही है। गली व चैराहों पर लोग सिर्फ चुनावी चर्चा में जुटे हैं कि आखिर किसी दल का कौन प्रत्याशी जीत रहा है। हांलाकि इन चर्चाओं में सपा और भाजपा प्रत्याशियों के सीधा मुकाबले से कोई इनकार नहीं कर पा रहा है। लिहाजा किस दल का कौन प्रत्याशी जीतेगा। इस पर कोई सटीक गणित नहीं लगा पा रहा है। लेकिन आधी आबादी निर्णायक भूमिका में हैं।
विधानसभा चुनाव के चैथे चरण में जनपद में संपन्न हुए मतदान में कुल 57 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जनपद की सभी छह विधानसभा में भाजपा, सपा की सीधी लडाई का अनुमान लोग लगा रहे हैं। कुछ चुनावी गणितज्ञों का तर्क है कि राशन और आवास पाने वाली महिला मतदाता इस बार के चुनाव में निर्णायक भूमिका में है। जनपद में कुल 22 लाख 85 हजार 870 मतदाता हैं।
इसमें पुरुष 1241292, महिला 1045578 और थर्ड जेंडर 113 हैं। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ था। इसमें 724789 पुरुष, 632257 महिलाएं और मात्र 4 थर्ड जेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अनुसार, आधी आबादी ने पुरुषों से 2 फीसदी अधिक मतदान किया और पुरूष मतदाताओं को पीछे छोड दिया। इसके साथ ही चुनावी गणित में हार जीत की गणित में महिला वोटरों की भूमिका अहम मानी जा रही है। हांलाकि कयासों और चर्चाओं पर दस मार्च को विराम लग जाएगा
यह भी पढ़ें: बहराइच: नेपाल में रेड पांडा की पांच खाल बरामद, तीन गिरफ्तार
