ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, दस मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही रेलगाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज।  सदर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई मोड़ के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शनिवार को अहमदाबाद से चलकर गोरखपुर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन कन्नौज रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी ही थी कि हरदोई मोड़ के पास एक महिला लाइन पार करने …

कन्नौज।  सदर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई मोड़ के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

शनिवार को अहमदाबाद से चलकर गोरखपुर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन कन्नौज रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी ही थी कि हरदोई मोड़ के पास एक महिला लाइन पार करने लगी। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की। उधर हादसे के बाद ट्रेन करीब 10 मिनट तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। महिला का शव हटाने की कार्रवाई के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका।

यह भी पढ़ें: कानपुर; सिलीगुड़ी पहुंची पीयूष से अकूत धन बरामदगी की आंच, आयकर विभाग ने शुरू की छापेमारी

संबंधित समाचार