लखनऊ: शॉर्ट सर्किट से लगी झुग्गी में आग, झोपड़ियां जलकर हुईं राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शनिवार सुबह गुडंबा इलाके के जाहिरापुर गांव में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते–देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से तपिश से झोपड़ पट्टियों में रखे गैस सिलिंडर फटने से हुए ताबड़तोड़ धमाकों से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब …

लखनऊ। शनिवार सुबह गुडंबा इलाके के जाहिरापुर गांव में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते–देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से तपिश से झोपड़ पट्टियों में रखे गैस सिलिंडर फटने से हुए ताबड़तोड़ धमाकों से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

बता दें कि जाहिरापुर गांव में स्थित झुग्गी बस्ती में एक बस्ती से शनिवार सुबह धुआं और आग की लपटें निकलती देख आस पड़ोस के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दूसरी झोपड़ी में रह रहे फुरकान दौड़े उन्होंने पड़ोसियों की मदद से बाल्टियों से पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, अन्य लोग झोपड़ पट्टी से अपना–अपना समान निकालने लगे।

इस बीच आग बेकाबू हो गई। आग की तपिश से झुग्गी बस्ती में रखे गैस सिलिंडर धमाकों के साथ फटने लगे। बस्ती में भगदड़ मच गई। लोग सुरक्षा की दृष्टि से बाहर निकल आए। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंदिरानगर, चौक और बीकेटी फायर स्टेशन से गाड़ियां पहुंची।

दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि बस्ती में कबाड़ का काम करने वाले रहते हैं। आग की चपेट में आने से कबाड़ का सामान, बोतलें और प्लास्टिक जली है। कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग संभवतः शार्ट सर्किट से लगी है।

अफरा-तफरी के बीच महिलाओं, बच्चों को बाहर निकाला गया

आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। फायर ब्रिगेड को बुलाने के साथ ही पुलिस ने अफरा-तफरी के बीच लपटों में फसे बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 20 मिनट में दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गयी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। देर होने पर आग पास की कॉलोनी तक पहुंच सकती थी। मजदूरों की झोपड़ियां और उनके गृहस्थी के सामान जल गए, लेकिन कोई जनहानि नहीं होने पाई।

यह भी पढ़ें: कानपुर; रूस-यूक्रेन युद्ध की आड़ में मुनाफाखोरी का चल रहा खेल, खाद्य तेल की कीमतों में हुई वृद्धि

संबंधित समाचार