Russia-Ukraine war: तीन दिनों में भी यूक्रेन के हौसले तोड़ नहीं पाया रूस, देखिए अब तक का घटनाक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को 3 दिन हो गए हैं और इस संघर्ष में रूस ने यूक्रेन में तबाही मचाई है, लेकिन राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के हौसलों को तोड़ नहीं पाया है। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे हैं, उधर जेलेंस्की ने कहा है कि वह देश छोड़कर …

Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को 3 दिन हो गए हैं और इस संघर्ष में रूस ने यूक्रेन में तबाही मचाई है, लेकिन राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के हौसलों को तोड़ नहीं पाया है। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे हैं, उधर जेलेंस्की ने कहा है कि वह देश छोड़कर नहीं जाएंगे, वहीं रुकेंगे।
रात में हुए विस्फोटों और सड़कों पर लड़ाई के बाद, रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे हैं. साथ ही, कीव के लोग खुद को बचाने के लिए अंडरग्राउंड शेल्टर की तलाश कर रहे हैं। इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने यूक्रेन छोड़ने के अमेरिकी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा है कि वह देश छोड़कर नहीं जाएंगे, वहीं रुकेंगे
यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कुछ हमलों को रोकने में सफलता मिली है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के किनारे पर रूसी सेना की छोटी टुकड़ियां, अपनी आने वाली फोर्स के लिए रास्ता साफ करने की कोशिश कर रही थीं। रूस का दावा है कि वह सिर्फ यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे बड़े जमीनी युद्ध के दौरान, नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की खबरें हैं।

दो दिन पहले कीव में रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया था, जिसे शनिवार को शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया। साथ ही कहा गया कि कर्फ्यू के दौरान सड़क पर पाए गए सभी नागरिकों को दुश्मन देश का सदस्य माना जाएगा

ये भी पढ़ें-

बरेली: प्रख्यात सर्जन डाॅ. केशव अग्रवाल पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी

संबंधित समाचार