आज का राशिफल | 27 फरवरी, 2022
मेष आज आप भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय करने का विचार बनायेंगे। कारोबार में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं। वृष आज दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। दूसरों के …
मेष
आज आप भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय करने का विचार बनायेंगे। कारोबार में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं।
वृष
आज दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। दूसरों के सामने अपनी छवि को लेकर चिंता रहेगी। विरोधी आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाह न रहें। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।
मिथुन
आज पारिवारिक सुख का भरपूर आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। शाम के समय आपके कुछ काम अटकने की आशंका है।
कर्क
आज व्यापारियों को धन उधार देने से बचना चाहिए। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में मनमानी भरे रवैये के कारण नुकसान हो सकता है। दोपहर के बाद स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अपने काम के अलावा दूसरे कार्यों में ज्यादा फोकस कर सकते हैं।
सिंह
आज बेवजह दूसरे लोगों से सलाह न लें। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। मनोरञ्जन में आप काफी धन खर्च करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में आप बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। आज आप काफी ऊर्जवान महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन में सावधानी रखें।
कन्या
आज साझेदारी वाले व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये। क्रोध और आवेश में आने के बजाय शान्तिपूर्ण तरीके से काम करें। कंसल्टेंसी से जुड़े कार्यों में आपको लाभ होगा।
तुला
आज पूरा दिन आपके लिए काफी बढ़ियां रहने वाला है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रेरणा लेंगे। आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
वृश्चिक
आज इन्टरनेट का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। कमीशन से जुड़े कारोबार में लाभ होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आज आपको पर्याप्त आराम अवश्य करना चाहिये।
धनु
आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। जॉब को लेकर स्थान-परिवर्तन हो सकता है। घरेलू कार्यों में आज आप व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण पेपर्स को संभाल कर रखें। दिन का प्रारम्भिक भाग बहुत अच्छा रहेगा।
मकर
आज जिद्दी स्वभाव के कारण आपके नजदीकी लोग नाराज हो सकते हैं। अपशब्दों का प्रयोग न करें। कारोबार में कठिनाई होगी। शाम के समय आपका कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। अपनी गलत आदतों को सुधारने का प्रयास करें।
कुंभ
आज परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसे प्रसंन रहेंगे। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार और सहयोग अच्छा रखें।
मीन
आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। जो युवा जॉब ढूंढ रहे हैं उनको कहीं से जॉब के ऑफर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपको अपने आत्मसम्मान की चिंता रहेगी।
