मुरादाबाद : नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा केमिकल टैंकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शनिवार को केमिकल से भरा टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टैंकर में फारमल डि-हाईड कमिकल भरा हुआ था। टैंकर पलटते ही इसमें रिसाव होने लगा। इससे घटना स्थल के आसपास करीब पांच सौ मीटर क्षेत्र में लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शनिवार को केमिकल से भरा टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टैंकर में फारमल डि-हाईड कमिकल भरा हुआ था। टैंकर पलटते ही इसमें रिसाव होने लगा। इससे घटना स्थल के आसपास करीब पांच सौ मीटर क्षेत्र में लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी। ऐसे हालात में मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मूंढापांडे एसएचओ ने दमकल को सूचना दी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर रिसाव पर काबू पाया। एसएसपी ने दमकल और पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस के मुताबिक केमिकल से भरा एक टैंकर दिल्ली से बरेली की ओर जा रहा था। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में स्योहारा बाजे गांव के पास अचानक टैंकर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। थोड़ी ही देर बाद टैंकर में भरे केमिकल का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते पांच सौ मीटर क्षेत्र में मौजूद लोग खांसने और छींकने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय पांचाल मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

हैलेट रोड फायर स्टेशन से मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने एफएसओ शत्रुघन सिंह अपनी टीम के साथ दो दमकल वाहन लेकर तत्काल मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि टैंकर में फारमल डि-हाईड कैमिकल भरा था। उन्होंने हवा की दिशा को देखते हुए बीए सेट का प्रयोग करते हुए पानी की बौछारों से कैमिकल के फैलाव पर किसी तरह काबू पाया। इसके बाद तीन क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर मूंढापांडे ने बताया कि हादसे में घायल टैंकर चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार