मुरादाबाद : मुंबई पहुंचा जहाज तो परिजनों के खिले चेहरे, जिले के 27 छात्र यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हैं
मुरादाबाद,अमृत विचार। यूक्रेन से भारतीयों को लेकर एयर लाइंस का विमान मुंबई पहुंचा तो मुरादाबादियों के चेहरे खिल गए। ऐसे छात्र-छात्राओं के परिजन उनके इंतजार में घरों में पूजा और इबादत में जुट गए हैं। सभी पल-पल की गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। जिले के 27 छात्र-छात्राएं यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हैं। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। यूक्रेन से भारतीयों को लेकर एयर लाइंस का विमान मुंबई पहुंचा तो मुरादाबादियों के चेहरे खिल गए। ऐसे छात्र-छात्राओं के परिजन उनके इंतजार में घरों में पूजा और इबादत में जुट गए हैं। सभी पल-पल की गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
जिले के 27 छात्र-छात्राएं यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हैं। जबकि सरकारी स्तर पर मेडिकल की पढ़ाई करने गए विद्यार्थियों की सलामती के लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहा है। राज्य सरकार ने राहत आयुक्त की अध्यक्षता में निगरानी कमेटी गठित की है। जबकि जनपदवार अपर जिलाधिकारी ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह कंट्रोल रूम पहुंच ऐसे छात्र छात्राओं के घर वालों से बात की।
उन्हें इस बात का भरोसा दिया कि घबराने की जरूरत नहीं है। उधर, मुंबई एयरपोर्ट पर बुखारेस्ट के रास्ते इंडिया रेल का विमान 219 सदस्यों को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा तो यहां के ऐसे घरों में खुशी देखी गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के छात्र छात्राओं को यूक्रेन से दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया जाएगा। प्रशासन भी छात्रों से संपर्क में हैं और जल्द ही उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाया जाएगा।
यूक्रेन में हैं ये छात्र
मोहम्मद फैंक्यू, आकाश चौधरी, मोहम्मद अरीब, विशाल, नेहा लॉयल, अब्दुल बासित, नदीम अहमद, फैज आलम, फिरोज, नासिर, तबस्सुम, निमिष सक्सेना, मोहम्मद नदीम, सजल क्रांति, विजयपाल, मोहम्मद अरहान, मोहम्मद यासिर, अर्चना वर्मा, सरताज अली, आद्या वत्सल, शहाबुद्दीन, फैसल, मोहम्मद अनस, सरफराज हुसैन, विशाल विश्वास, मुजस्सिम हुसैन
प्रशासन ने यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से की बात
मुरादाबाद। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह ने कहा है कि यूक्रेन में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण वहां फंसे व्यक्तियों/छात्रों से सम्पर्क किया गया है। उनको भारतीय दूतावास के माध्यम से सुरक्षित लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा ऐसे लोगों के परिवार के सदस्यों से मोबाइल फोन पर वार्ता की गयी है। सरकार ऐसे छात्र-छात्राओं को यूक्रेन से दिल्ली लाने में जुटी है। जल्द ऐसे लोगों को उनके घर पहुंचाया जायेगा, जबकि परिजनों से निरंतर संपर्क रखने की अपील की गई है। जरूरत पर परिजन अपर जिलाधिकारी वित्त के मोबाइल नम्बर 9454417643 पर बात कर सकते हैं।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया की मंडल में यूक्रेन में फंसे छात्रों और नागरिकों को लेकर कमेटी गठित कर दी गई है। जिला स्तर पर सूची तैयार हो गई है, जबकि प्रशासन के अफसर भारतीय छात्रों और नागरिकों के संपर्क में हैं। उनके दिल्ली पहुंचने के बाद सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जुआ और सट्टे से बनायी 10 करोड़ की संपत्ति, बुकी अजीम के खिलाफ दर्ज हैं 25 मुकदमे
