यूपी चुनाव 2022: गोरखपुर में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, विपक्षी दलों पर साधा निशाना
गोरखपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। आज का मतदान यूपी में भाजपा एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार को एक और ठप्पा लगाने वाले है। यूपी को दंगामुक्त, गुंडामुक्त व यूपी के विकास के लिए लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान …
गोरखपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। आज का मतदान यूपी में भाजपा एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार को एक और ठप्पा लगाने वाले है। यूपी को दंगामुक्त, गुंडामुक्त व यूपी के विकास के लिए लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर देश अपने सपूत को याद कर रहा है। कल बाएयर स्ट्राइक के तीन साल पूरे होने पर देश ने अपने वायुसेना के पराक्रम को याद किया।
हमारे सूर्यवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में घुसकर मारा था। ये दिन जब जब आता है। देश का सीना गर्व से और भी चौड़ा हो जाता है। भारत का यह पराक्रम दिल्ली और लखनऊ में बैठक परिवाद के लोगों को पंसद नहीं आता है। य्रे लोग आज भी हमारी सेनाओं से सबूत मांगते है। ऐसे लोगों से यूपी जनता को बहुत सर्तक रहना है।
इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दो साल से दुनिया में जो स्थित बनी है। उससे आप सभी परिचित है। कोरोना ने पूरी दुनिया को 100 साल में कभी ऐसी महामारी का सामना नहीं करना पड़ा था। बड़े बड़े देशों के सामने संकट खड़ा हो गया। इस समय भी जो वैश्विक हालात है। उस पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। इस चुनौती में भारत ने हमेशा अपने एक एक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जब भी संकट आया नागरिकों को वापस लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
आपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से हजारों को भारतीयों को वापस ला रहे है। जो लोग वहां अभी फंसे है उन्हें भी पूरी सुरक्षा के साथ उन्हें वापस लाने का प्रयास है। इस समय भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर और आत्मनिर्भर बनाने का है। इस समय जाति पाति से ऊपर उठकर राष्ट्र के साथ खड़े होने का समय है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: चुनाव ड्यूटी में लगे होमगार्ड की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में हुआ भर्ती
