यूपी चुनाव 2022: प्रयागराज में केशव, सिद्धार्थ व रीता समेत कई नेताओं ने डाले वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और नंद गोपाल नंदी समेत कई हस्तियों ने यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कालेज में अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और नंद गोपाल नंदी समेत कई हस्तियों ने यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कालेज में अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस अवसर पर केशव मौर्य ने कहा कि आज लोकतंत्र की ताकत प्रकट करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। पांचवे चरण का यह चुनाव है अभी दो चरण के चुनाव बाकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 300 से अधिक सीटों से जीतकर दोबारा सरकार बना रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकार बनाने के दावों का उपहास उड़ाते हुये उन्होने कहा कि सपा अध्यक्ष ने 2014, 2017 में भी ऐसे ही दावे किये थे। बुआ और भतीजे मिलकर चुनाव लड़े तब कितना दावा किया था। खोदा पहाड़ निकली चुहिया, उनके दावों पर कौन ऐतबार करेगा। भाजपा कौशांबी के साथ पूरा प्रदेश जीत रही हैं। बिना किसी से लडाई के भाजपा विजय की तरफ बढ रही है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मतदान करने के बाद पत्रकारों से कहा कि लोग लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक अपने मताधिकारों का प्रयाग करें। उन्होंने भी 300 से अधिक सीट जीतकर गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अपनी सीट पर उनका मुकाबला एक बाहुबली से है न/न कि किसी पार्टी से। जो भी सामने है वह एक मुखौटा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों पर जनता वोट देगी और साथ ही साथ शहर पश्चिमी का सबसे बडा भयमुक्त समाज के मुद्दे पर वोट अवश्य डालेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी की डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं के लिए कार्य किया है वो आज बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने आएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि सपा ध्रुवीकरण की राजनीति करती है जबकि भाजपा विकास की राजनीति करती है और आज भी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ रही है। मण्डलायुक्त संजय गोयल ने पत्नी श्रद्धा गोयल के साथ भारत सकाउट एंड गाइड में मतदान किया जबकि जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने पत्नी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसके अलावा इलाहाबाद की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगणा जोशी पति पूरन चंद जोशी के साथ मतदान केन्द्र ब्वायज हाई स्कूल में अपने मताधिकारों का प्रयोग किया। उन्हाेंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार ने पंक्ति में बैठे आखिरी व्यक्ति के हित में कार्य किया है, इसलिए प्रयागराज की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होने जा रही है। डॉक्टर रश्मि शुक्ला को शहर उत्तरी विधानसभा के बूथ संख्या 253 पर प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कालेज में पहली महिला मतदाता का पीठासीन अधिकारी अनुराग के हस्ताक्षर वाला प्रमाणपत्र मिला।

यह भी पढ़ें पढ़ें:-Australia Tour of Pakistan: 24 साल बाद पाकिस्तान पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्टीव स्मिथ-पैट कमिंस ने शेयर की फोटो

संबंधित समाचार