अयोध्या: मतदान के दौरान युवक का सिर फोड़ने का आरोप, पुलिस ने किया खंडन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के रामनगर बूथ पर सुबह एक युवक का सिर फूटने की खबर आई है। घायल युवक की पहचान अनूप यादव निवासी रामनगर के रूप में हुई है। सुबह तक आरोप था कि पुलिस से झड़प के दौरान युवक का सिर फूट गया था, लेकिन दोपहर बाद पुलिस ने खंडन करते हुए …

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के रामनगर बूथ पर सुबह एक युवक का सिर फूटने की खबर आई है। घायल युवक की पहचान अनूप यादव निवासी रामनगर के रूप में हुई है। सुबह तक आरोप था कि पुलिस से झड़प के दौरान युवक का सिर फूट गया था, लेकिन दोपहर बाद पुलिस ने खंडन करते हुए बताया कि वह गिरने से घायल हो गया था।

थाना बीकापुर, चौरे बाजार क्षेत्रान्तर्गत पुलिस पर निराधार लगाये गये मारपीट के आरोपों के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि बूथ पर मतदान के दौरान कुछ स्थानीय लोग व युवक बिना परिचय पत्र के केंद्र पर जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने चेतावनी भी दी इसके बावजूद लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने हटाना शुरू किया तो ग्राम प्रधान अशोक यादव के भाई अनूप यादव गिरकर घायल हो गया, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के लिए भेज दिया गया है। हालांकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

यह भी पढ़े-Russia Ukraine war: रूस के खिलाफ कीव में आम लोगों ने भी उठाए हथियार, खतरा बढ़ा तो हर घर की खिड़की से होगा वार

संबंधित समाचार