चुनावी शंखनाद करने वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। अपने चुनावी क्षेत्र में शंखनाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी पहुंच गए। यहां पर पीएम मोदी के पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। पीएम मोदी का हेलीकाप्टर जैसे ही पुलिस लाइन मैदान में उतरा। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और लोग हर हर …

वाराणसी। अपने चुनावी क्षेत्र में शंखनाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी पहुंच गए। यहां पर पीएम मोदी के पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। पीएम मोदी का हेलीकाप्टर जैसे ही पुलिस लाइन मैदान में उतरा। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और लोग हर हर महादेव और जय श्री राम के नारे लगाने लगे।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें एक लक्ष्य दिया। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थी को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस काम को करने से तुष्टीकरण की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी और यह काम बीजेपी कार्यकर्ता आसानी से कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक वोट ने जब भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी तभी परिवारवादी लोग महल में गायब हो गए।

बता दें कि अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी पहुंच चुके हाैं। वो सबसे पहले हेलिकाप्टर से उतरे इसके बाद सड़क मार्ग से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय रवाना हो गए। पीएम मोदी के रास्ते में जगह जगह बीजेपी के पोस्टर बैनर दिखाई पड़े। भगवा रंग से पूरा इलाका पटा पड़ा दिखाई पड़ा। ऐसे में बताया जा रहा है पीएम मोदी शिवरात्रि तक यहां रुकेंगे और काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर पूजा करेंगे।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: आवेदनों की संख्या हुई दोगुनी, अब पासपोर्ट बनाने में नहीं लगेगा लंबा वक्त

संबंधित समाचार