हरदोई: यूक्रेन में फंसा छात्र शिवम पहुंचा दिल्ली, परिजनों ने ली राहत की सांस
हरदोई। यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों को देश में लाया जा रहा है, यूक्रेन से हरदोई निवासी एक युवक दिल्ली पहुंच गया है, हरदोई के शिवम वर्मा पुत्र महेंद्र पाल वर्मा दिल्ली पहुंच गए हैं। शहर के चीलपुरवा निवासी शिवम वर्मा अपने माता पिता के संपर्क में है। यूक्रेन से भारत लौटे 219 भारतीय …
हरदोई। यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों को देश में लाया जा रहा है, यूक्रेन से हरदोई निवासी एक युवक दिल्ली पहुंच गया है, हरदोई के शिवम वर्मा पुत्र महेंद्र पाल वर्मा दिल्ली पहुंच गए हैं।
शहर के चीलपुरवा निवासी शिवम वर्मा अपने माता पिता के संपर्क में है। यूक्रेन से भारत लौटे 219 भारतीय नागरिकों में हरदोई के शिवम भी हैं। हरदोई सहित पूरे देश के अन्य छात्रों को भी वापस लाने के लिए भारत सरकार प्रयासरत है। वापस लौटे भारतीय नागरिकों ने पीएम मोदी का आभार जताया है, शिवम वर्मा के यूक्रेन से दिल्ली पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।
