गोरखपुर: फर्जी ट्वीट करके अशांति फैलाने का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। बिहार राज्य की घटना को जनपद गोरखपुर का बताकर फर्जी ट्वीट करके चुनाव में जातिवाद रूप देकर समाज में अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अभियुक्त भिक्कन सिंह उर्फ …

गोरखपुर। बिहार राज्य की घटना को जनपद गोरखपुर का बताकर फर्जी ट्वीट करके चुनाव में जातिवाद रूप देकर समाज में अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अभियुक्त भिक्कन सिंह उर्फ विक्रम सिंह ने पूछने पर बताया कि मैं बदलापुर का रहने वाला हूँ और बीएसपी कार्यकर्ता हूँ । बीएसपी मिशन से जुड़ा हुआ हूं । मुझे दिनांक 24 फरवरी को इण्टरनेट के माध्यम से एक जले हुए लड़के की फोटो प्राप्त हुआ था और उसे गोरखपुर जिले से सम्बन्धित बतायी गयी थी।

उसमें वर्णित था कि यह मृतक गोरखपुर जिला का बसपा का समर्थक है, जिसको भाजपा समर्थक ने भाजपा को वोट देने को कहा और इसने इन्कार कर दिया तो इसको जला कर मार डाला गया । पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है । मैने ये बाते व फोटो अपने ट्वीटर अकाउण्ट के माध्यम से ट्वीट किया था । मैं करीब दो वर्षो से ट्वीटर अकाउण्ट चलाता हूँ और अपने मिशन से सम्बन्धित बातो को ट्वीट करता हूँ चूँकि गोरखपुर जिले में चुनाव था।

इस कारण मैं अपने लोगो को जागरुक करने के लिए यह ट्वीट किया था । उक्त ट्वीटर अकाउण्ट होल्डर की जानकारी पुलिस द्वारा की गयी तो पाया गया कि उक्त ट्वीटर अकाउण्ट होल्डर मोबाइल नम्बर से ट्वीटर अकाउण्ट खोला गया है।

इसके नाम-पता होने की जानकारी करके पुलिस टीम द्वारा ग्राम बदलापुर थाना बदलापुर गौतमबुद्ध नगर से अभियुक्त भिक्कन सिंह उर्फ विक्रम सिंह पुत्र स्व. रघुवीर सिंह जाटव निवासी बादलपुर थाना बादलपुर गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार किया गया और इसके पास से ट्वीट किया गया मोबाइल व सिम बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपनी गलती को स्वीकार किया गया।

उक्त फोटो की जांच से यह बिहार प्रदेश के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर पंचायत के अकबरपुर फकीराना टोले में बूढ़ी गंडक के समीप उक्त शव मिला था। इस सम्बन्ध में पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: परिवार नियोजन और किशोर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार पर हुआ मंथन

संबंधित समाचार