उन्नाव: चमड़े के बोरों के बीच मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। गंगघाट कोतवाली क्षेत्र में एक खेत में पड़े चमड़े की कतरन के बोरो के बीच महिला का शव मिलने से हड़कम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली गंगाघाट की जाजमऊ चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर रतिराम पुरवा में एक महिला का …

उन्नाव। गंगघाट कोतवाली क्षेत्र में एक खेत में पड़े चमड़े की कतरन के बोरो के बीच महिला का शव मिलने से हड़कम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाली गंगाघाट की जाजमऊ चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर रतिराम पुरवा में एक महिला का शव चमड़े की कतरन के बोरो के बीच मिला। मजदूर ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर आस पास छानबीन की। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष हैं। उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या की गई।

महिला की पहचान न हो सके इसलिए हत्यारों ने उसके चेहरे को एसिड डालकर जला दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी जे.बी.पाण्डेय ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा कि महिला की हत्या कहीं और कर शव यहाँ फेका गया हैं। शिनाख्त न हो सके इसलिए हत्यारों ने एसिड से उसका चेहरा जला दिया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: गिरफ्तार करने वाली टीम को एडीजी जोन ने 50000 नगद इनाम देने का किया घोषणा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज