2014 के बाद अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी: राजनाथ सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूक्रेन मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कूटनीति सूझबूझ की तारीफ करते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि वर्ष 2014 के बाद अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा में इजाफा हुआ है। बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि 2014 के …

बलिया। यूक्रेन मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कूटनीति सूझबूझ की तारीफ करते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि वर्ष 2014 के बाद अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा में इजाफा हुआ है। बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि 2014 के पहले दुनिया के मंचों पर भारत की आवाज़ सुनी नहीं जाती थी जबकि आज अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर जब हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोलते हैं तो दुनिया उनके हर वक्तव्य को गंभीरता से सुनती है।

यूपी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुये श्री सिंह ने कहा कि सच्चा समाजवादी वह होता है जो जनता को भय और भूख से छुटकारा दिला दे। इस लिहाज से सच्चे समाजवादी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में कट्टेबाजों कीनहीं चलेगी।

सपा सरकार के कार्यकाल में रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकवादियों ने हमला किया और सपा सरकार ने आतंकवादियों, बदमाशों पर से मुकदमे वापस लेने शुरू कर दिए। सरकार ऐसे नहीं चलाई जाती है। उन्होने कहा “ उत्तर प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी। मोदी जी का विजन, योगी का मिशन और जनता का पार्टीसिपेशन।”

यह भी पढ़ें:-वाराणसी में सपा पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कुछ लोग इतना गिर गए कि काशी में मेरी मृत्यु की कामना करने लगे

संबंधित समाचार