रायबरेली में 56 फीसदी लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग
रायबरेली। विधान सभा चुनाव के पांचवें चरण में जिले की एकमात्र सीट सलोन में मतदान हुआ । प्रारंभ में तेजी गति से शुरू हुई मतदान की रफ्तार दोपहर बाद धीमी पड़ती गई और कुल 56 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रविवार की सुबह सात बजे मतदान हुआ तो सभी मतदान केंद्रों पर …
रायबरेली। विधान सभा चुनाव के पांचवें चरण में जिले की एकमात्र सीट सलोन में मतदान हुआ । प्रारंभ में तेजी गति से शुरू हुई मतदान की रफ्तार दोपहर बाद धीमी पड़ती गई और कुल 56 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
रविवार की सुबह सात बजे मतदान हुआ तो सभी मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें लग गई थी । जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि मतदाताओं में खासा उत्साह है । किंतु दोपहर होते होते अधिकतर मतदान केंद्र से भीड़ काफी कम हो गई। इस दौरान मतदान का प्रतिशत तो धीरे धीरे बढ़ता रहा किंतु मतदान की रफ्तार सुबह की तुलना में काफी कम हो गई थी।
पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ । इस बीच सलोन नगर के बालिका इंटर कालेज के मतदान केंद्र पर एक किशोर मतदान के लिए पहुंचा। जिसकी उम्र 13 साल थी । उसे देखकर अधिकारियों ने रोक लिया। उसके मतदाता वैधता की पड़ताल की गई तो पाया गया कि उसका नाम मतदाता सूची में है। इसके बावजूद अधिकारियों ने उसे मतदान से रोक दिया गया ।
नाव से मतदान केंद्र तक पहुंचे मतदाता
सलोन के कचनावा ग्राम पंचायत के गांव पूरे गडरियन अड्डा गांव के लोगो के लिए मतदान केंद्र सई नदी के उस पार बनाया गया था । मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नही था । इसलिए इस गांव के मतदाताओं ने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए नदी में नाव का सहारा लिया । और पूरे गांव के मतदाता नाव पर सवार होकर मतदान करने गए थे।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : जिला अस्पताल में चोरी का प्रयास करते युवक दबोचा
