सीतापुर: चुनावी रंजिश में चली कई राउंड गोलियां, दो लोग जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिसावां/सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष ने मारपीट व फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक महिला मामूली चोटिल होकर बालबाल बच गई, जबकि दूसरे व्यक्ति जख्मी हुआ है। घटना को लेकर महिला ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद करते …

पिसावां/सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष ने मारपीट व फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक महिला मामूली चोटिल होकर बालबाल बच गई, जबकि दूसरे व्यक्ति जख्मी हुआ है। घटना को लेकर महिला ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। पिसावां इलाके के ससुरदीपुर गांव निवासी रामदेवी 55 पत्नी रमेशचन्द्र ने थाने पर आठ लोगों के विरुद्ध तहरीर देते हुये आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते गांव के ही दिनेश, बलराम, अंशू, करूणाशंकर, पुरूषोत्तम, राहुल व दीपक आदि ने रविवार दोपहर बाद गाली गलौज करते हुये लाठी डंडे लेकर घर में घुस गए।जिसके बाद उसके साथ मारपीट करने लगे। शोरगुल मचाने पर विपक्षियों ने कई राउंड फायर किया और ईंट पत्थर चलाने लगे।

आरोप है कि एक गोली उनके दाहिने कंधे को छूती हुयी निकल गयी। जिससे वह बाल बाल बच गयी। उनके पक्ष के विशुन दयाल को चोटें आयी हैं। डॉक्टर विवेक ने बताया फायर नहीं लगी है। बल्कि मामूली चोट आयी है। सूचना पाकर सीओ महोली, थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह काफी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बलवा करने वाले मौके से फरार हो गये। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गयी है। थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार सम्बंधित धाराओं में केस दर्जकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अभी तक दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: मतदान के बाद अब EVM की रखवाली कर रहे हैं विपक्षी दल

संबंधित समाचार