सीतापुर: गोल्ड मेडल से नवाजी गई प्रज्ञा मिश्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिधौली/सीतापुर। क्षेत्र के अटरिया निवासी प्रज्ञा मिश्रा गणित विषय में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस की उपाधि प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल से नवाजी गई हैं। बीते दिनों लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। अटरिया क्षेत्र के लोग प्रज्ञा की इस कामयाबी पर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। सिधौली …

सिधौली/सीतापुर। क्षेत्र के अटरिया निवासी प्रज्ञा मिश्रा गणित विषय में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस की उपाधि प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल से नवाजी गई हैं। बीते दिनों लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। अटरिया क्षेत्र के लोग प्रज्ञा की इस कामयाबी पर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। सिधौली तहसील क्षेत्र की अटरिया निवासी प्रज्ञा मिश्रा पुत्री कैलाश मिश्रा ने वर्ष 2021 के विज्ञान संकाय में लखनऊ यूनिवर्सिटी से गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जिसके लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति की ओर से विभागाध्यक्ष द्वारा उन्हें मास्टर आफ साइंस का प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मेडल देते हुए सम्मानित किया गया। प्रज्ञा ने बताया कि वह आगे चलकर वह आईएएस बनना चाहती हैं और जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, भाई व बहन को दिया। बता दें प्रज्ञा के पिता अटरिया कस्बे में मिश्रा ब्रदर्स के साइकिल व्यवसाई है।

प्रज्ञा की बड़ी बहन कुमुद मिश्र पिछले वर्ष सिविल परीक्षा में उत्तीर्ण होकर हरदोई जिले में सीडीपीओ के पद पर तैनात है। प्रज्ञा के बड़े भाई प्रत्युष मिश्रा ने भी पिछले वर्ष सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिन्हें भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय दिल्ली में तैनाती मिली है। प्रज्ञा की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: यूक्रेन में फंसी तंबौर इलाके की छात्रा, परिजन परेशान

संबंधित समाचार