यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए दो उड़ानों का संचालन करेगी इंडिगो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए इंडिगो एयरलाइन बुडापेस्ट तक दो उड़ानों का संचालन करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि विमान सोमवार और मंगलवार को दिल्ली से रवाना होंगे। पहले ये उड़ानें इस्तांबुल तक जाएंगी और उसके बाद हंगरी के बुडापेस्ट पहुंचेंगी। वापसी में ये विमान इस्तांबुल से होते हुए …

नई दिल्ली। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए इंडिगो एयरलाइन बुडापेस्ट तक दो उड़ानों का संचालन करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि विमान सोमवार और मंगलवार को दिल्ली से रवाना होंगे। पहले ये उड़ानें इस्तांबुल तक जाएंगी और उसके बाद हंगरी के बुडापेस्ट पहुंचेंगी। वापसी में ये विमान इस्तांबुल से होते हुए दिल्ली आएंगे। यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष तेज होने के साथ ही भारत की सरकार यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रही है। अभी नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया बचाव उड़ानों का संचालन कर रही है।

इसे भी पढ़ें-

यूक्रेन में फंसे राज्य के छात्र-छात्राओं की यात्रा का खर्च उठाएगी पुडुचेरी सरकार: एन रंगासामी

 

संबंधित समाचार