बेरोजगारी तथा महंगाई से मुक्ति दिलायेगी कांग्रेस: बघेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। देश व प्रदेश की जनता बेरोजगारी तथा महंगाई से त्रस्त् है। प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार को इससे कुछ लेना देना नहीं है। उसे सिर्फ सत्ता चाहिए चाहे इसके लिए देश व प्रदेश रसातल में भले ही चले जाय। कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी साथ ही बेरोजगारी व महंगाई से मुक्ति भी …

कुशीनगर। देश व प्रदेश की जनता बेरोजगारी तथा महंगाई से त्रस्त् है। प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार को इससे कुछ लेना देना नहीं है। उसे सिर्फ सत्ता चाहिए चाहे इसके लिए देश व प्रदेश रसातल में भले ही चले जाय। कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी साथ ही बेरोजगारी व महंगाई से मुक्ति भी दिलायेगी।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा

उक्त बातें रविवार को हाटा विधान सभा क्षेत्र के खोट्ठा बाजार में विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमरेन्द्र मल्ल के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कही। उन्होंने कहा कि यूपी विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जो संकल्प पत्र जारी किया है सत्ता में आने के बाद उसे लागू करेगी।

धरातल पर नहीं दिख रहा विकास का ढिंढोरा

प्रदेश की जो हालत गैर कांग्रेसी सरकारों ने किया है उसे जनता देख रही है। विकास का जो ढिढोरा पीटा जा रहा है वह धरातल पर नहीं दिख रहा और जनता को छला जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों के हक कोई भी कार्य नहीं किया है लेकिन किसानों के लिए जो बिल मोदी सरकार ने पारित कराया था वह किसानों के साथ धोखा था। किसानों द्वारा किये गये लगभग एक वर्ष के आन्दोलन के बाद सरकार ने वह बिल वापस तो लिया लेकिन इसके लगभग हजार किसानों ने अपनी जान दी।

कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को देगी रोजगार

कांग्रेस सत्ता में आने के बाद महिलाओं को जहां रोजगार देगी बेरोजगारी का जीवन जी रहे युवाओं के लिए रोजगार का सृजन भी करेगी। बिजली का बिल जहां माफ होगा वहीं साल में तीन गैस सिलेण्डर भी फ्री में दिया जायेगा। कांग्रेस धर्म व जातिवाद की राजनीति नहीं करती है यह सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर अपने प्रदेश का विकास करायें।

क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमरेन्द्र मल्ल ने कहा कि आमजन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। क्षेत्र के विकास के लिए असंभव को संभव करने का प्रयास करूंगा।

यह भी पढे़ं: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए दो उड़ानों का संचालन करेगी इंडिगो

संबंधित समाचार