रायबरेली: भगवा कुर्ता पहने युवक को एजेंट बनने से रोका, भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। परशदेपुर केविकास खंड डीह के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर बूथ पर गांव के ही प्रशांत सिंह भाजपा का एजेंट बनने गये थे। जोनल मजिस्ट्रेट ने मना कर दिया कहा कि भगवा कुर्ता व अंगोछा पहने हो तुम एजेंट नहीं बन सकते। भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश सिंह ने सलोन उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा से शिकायत की। एसडीएम के …

रायबरेली। परशदेपुर केविकास खंड डीह के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर बूथ पर गांव के ही प्रशांत सिंह भाजपा का एजेंट बनने गये थे। जोनल मजिस्ट्रेट ने मना कर दिया कहा कि भगवा कुर्ता व अंगोछा पहने हो तुम एजेंट नहीं बन सकते। भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश सिंह ने सलोन उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर साढ़े आठ बजे प्रशांत सिंह को एजेंट बनाया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जोनल मजिस्ट्रेट के साथ चल रहे एस आई ने की भी अभद्रता की है।

पूरे राई व संडहा में एक घंटे खराब रही ईवीएम मशीन

विकास खंड छतोह के प्राथमिक विद्यालय पूरे राई व संडहा में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदाताओं को एक घंटे बूथ के बाहर मशीन बनने का इंतजार करना पड़ा।मतदाता राजेंद्र ने बताया कि ईवीएम खराब होने से कुछ मतदाता तो घर चले गए। दोनों बूथों पर लगभग एक घंटे तक मशीन खराब रही।

सरांयमानिक में उमड़ी भीड़

विकास खंड डीह के सरांयमानिक बूथ पर मतदान करने के लिए महिलाओं की सुबह से ही लाइन लग गई।और तीन बजे तक महिलाओं की लाइन लगी रही।

अटावां में जाब कार्ड को नहीं माने पीठासीन

विकास खंड डीह के प्राथमिक विद्यालय अटावां बूथ पर पीठासीन अधिकारी मतदाताओं से पहचान पत्र के रूप में जाब कार्ड को नहीं मान रहे थे। जबकि निर्वाचन आयोग 12 विकल्पों में जाब कार्ड को भी रखा गया है। कार्यकर्ता अजीत सिंह, सुरजीत, कप्तान सिंह ने शिकायत एसडीएम आशाराम वर्मा से किया। जिसके बाद पीठासीन जाब कार्ड को माने और मतदाताओं ने वोट डाला।

सपा के लिए कर रहा था प्रचार ग्रामीणों ने पकड़ा

विकास खंड डीह के बूथ संख्या 39 पर शासन द्वारा वीडियो बनाने के सौरभ कुमार को लगाया था। गांव के शिवकुमार मिश्र ,अनंते मिश्रा आदि ने बताया कि बूथ के बाहर मतदाताओं से सपा की ओर वोट देने को कह रहे थे।जिस पर ग्रामीणों ने बूथ से लगभग दो सौ मीटर दूर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने काफी देर उसे रोके रखा। सपा समर्थक संजय यादव आदि लोग पहुंचे तो भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं में तू-तू मैं-मैं होने लगी। कुछ लोगों ने मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: प्रतिशत बढ़ता रहा… लेकिन धीमी होती गई मतदान की रफ्तार

संबंधित समाचार