गोरखपुर: चंद्रशेखर आजाद का मनाया गया बलिदान दिवस, शहरवासियों ने दीप जलाकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर। गुरूकृपा संस्थान एवं अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में महान क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद का 27 फरवरी 91वां बलिदान दिवस रुस्तमपुर आज़ाद चौक मूर्ति पर कार्यकर्ताओं द्वारा गगनभेदी नारों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजपुरी सिनेस्टार सांसद नई दिल्ली मनोज तिवारी पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्य्क्ष ने गोरखपुर में स्थित प्रतिमा …
गोरखपुर। गुरूकृपा संस्थान एवं अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में महान क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद का 27 फरवरी 91वां बलिदान दिवस रुस्तमपुर आज़ाद चौक मूर्ति पर कार्यकर्ताओं द्वारा गगनभेदी नारों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजपुरी सिनेस्टार सांसद नई दिल्ली मनोज तिवारी पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्य्क्ष ने गोरखपुर में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
चंद्रशेखर आजाद के त्याग का ऋणि है देश
सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें युवाओं का प्रेरणाश्रोत बताते हुए कहा कि उनका बलिदान सर्वोच्च है, अप्रतिम देश भक्त, मां भारती को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने का जिजीविषा उनको क्रांतिकारियों के अग्रिम पंक्ति में रखता है। आज़ाद हैं आज़ाद रहेंगे का उनका सन्देश अदम्य साहस का परिचायक है और उनके त्याग का देश ऋणी है।
संगठन प्रमुख एवं कार्यक्रम के आयोजक बृजेश राम त्रिपाठी द्वारा अमर बलिदानियों को अनवरत यादकर उनके जन्म जयंती और बलिदान दिवस पर भब्य आयोजनों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। बलिदानी मेले का जिक्र करते हुए कहा कि आज़ाद भारत में ऐसे ही कार्यक्रम आज़ादी के दीवानों का व्यक्तित्व व कृतित्व को जनजन तक पहुंचाएगा।
इस अवसर पर भानु प्रकाश मिश्र, दीपक मद्धेशिया, सत्येन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, सुदामा गौंड, कुमारी रमा पांडेय, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, विपिन विहारी पांडेय, महिपाल निषाद, गोविंद गुप्ता, रामेन्द्र प्रताप चंद, सुनील मिश्रा, रामानंद पांडेय पगड़ी बाबा, सहित भारी सँख्या में लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: भगवा कुर्ता पहने युवक को एजेंट बनने से रोका, भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से की शिकायत
