कन्नौज: ई-रिक्शा चालक ने महिला को बेहोश करके लूटे जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। देर रात ई रिक्शा से शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला के साथ चालक ने बेहोश कर उससे नकदी और जेवरात लूट लिए। चालक उसे बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला कस्सावान निवासी …

कन्नौज। देर रात ई रिक्शा से शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला के साथ चालक ने बेहोश कर उससे नकदी और जेवरात लूट लिए। चालक उसे बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

नगर के मोहल्ला कस्सावान निवासी यासमीन पत्नी शहंशाह शनिवार की देर रात अपनी रिश्तेदारी में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने फर्रुखाबाद जनपद के जरारा गांव जा रही थी। उन्होंने नगर से ई-रिक्शा को किराए पर किया। ई-रिक्शा वाला फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी पुल के पास जब पहुंचा। तब उसे जरारा रोड पर ना ले जाकर किसी दूसरे गांव की ओर मोड़ ले गया। सुनसान इलाके में ले जाकर उसने महिला को मारपीट कर कुछ सुंंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गई।

यासमीन ने बताया कि इसके बाद ई-रिक्शा चालक उसके गले में पड़ी सोने की चेन, सोने का पेंडल, कान के झाले, पर्स में रखे 2 हजार की नगदी और सोने के टॉप्स तथा मोबाइल लूट ले गया। वह घंटों सड़क किनारे बेहोश पड़ी रही। होश में आने पर किसी तरह अपने घर पहुंची। रविवार को सभासद रानू कुरैशी के साथ कोतवाली पहुंची और उसने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कोतवाली में लूट की तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: डॉ. केशव अग्रवाल पर हमला लोकतंत्र पर हमला, हल्द्वानी में व्यापारियों ने जाहिर किया आक्रोश

संबंधित समाचार