कन्नौज: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्री घायल
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर सलेमपुर गांव के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों …
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर सलेमपुर गांव के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी सुनीता, पुत्र कृष्ण कुमार और बेटी प्रिया के साथ बाइक से सलेमपुर गांव में गए थे। वहां पर बरसी का कार्यक्रम था। रविवार देर रात राजीव अपने परिजनों के साथ बाइक से वापस गांव अकबरपुर लौट रहे थे।जैसे ही वह जीटी रोड हाईवे पर पहुंचे, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में सुनीता और बेटे कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजीव और पुत्री प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने मां बेटे के शव और घायल पिता पुत्री को अस्पताल भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें; कन्नौज: ई-रिक्शा चालक ने महिला को बेहोश करके लूटे जेवरात, जांच में जुटी पुलिस
