बरेली: ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 रिठौरा,अमृत विचार। राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयी ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महात्मा ज्योतिबाफूले रुहेलखंड विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह, संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल प्रबंध निदेशक रोहन बंसल और एकेडमिक सुपरवाइजर तूलिका अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में रुहेलखंड …

 रिठौरा,अमृत विचार। राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयी ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महात्मा ज्योतिबाफूले रुहेलखंड विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह, संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल प्रबंध निदेशक रोहन बंसल और एकेडमिक सुपरवाइजर तूलिका अग्रवाल ने किया।
प्रतियोगिता में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबंद्ध कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। पुरूष वर्ग में 54 किलोभार वर्ग में अदूब सिद्दीकी, आदित्य यादव, 58 किलो भार वर्ग में चन्दन प्रकाश, फिरासत खान, 62 किलो में महेश पाल, 66 किलो में प्रेम सिंह, मोहम्मद रजा, 78 किलो में आदि, रमन, अमित कुमार विजयी रहे।

जबकि महिला वर्ग के 46 किलो भार वर्ग में रिषिका सक्सेना, मनीशा शर्मा, 50 किलो में सीता देवी, जिया कुमारी, 54 किलो में शिवांगी सिंह, भूमिका चन्द्रा विजयी रहे। कार्यक्रम में कोच विक्रम सिंह, प्रेम सिंह, डीन एकेडमिक डॉ. साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार, दुष्यन्त माहेश्वरी, प्राचार्य डॉ. मुकेश गंगवार, डॉ. शोएब खान, संजय सिंह, डॉ. स्वतन्त्र गुप्ता, डॉ. कौशल किशोर, संजीव गंगवार, क्रीडा प्रमुख मुकेश कुमार, रेफरी योगेन्द्र कुमार, करूणेश मणि पाठक, आकाश मौर्य, नितिन रत्नाकर सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: मंदिर पहुंचकर सीओ व एसडीएम ने देखीं व्यवस्थाएं

संबंधित समाचार