बहराइच: मतदान में आगे रही आधी आबादी, 59.73 प्रतिशत हुई वोटिंग
बहराइच। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सोमवार दोपहर में जिले का सटीक मतदान प्रतिशत जारी किया गया। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक मतदान किया। बहराइच जिले में रविवार को पांचवें चरण का मतदान हुआ। जनपद बहराइच में 59.73 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ। जिले भर में सबसे अधिक महिलाओं ने वोट डाला। पुरुष पीछे …
बहराइच। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सोमवार दोपहर में जिले का सटीक मतदान प्रतिशत जारी किया गया। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक मतदान किया। बहराइच जिले में रविवार को पांचवें चरण का मतदान हुआ।
जनपद बहराइच में 59.73 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ। जिले भर में सबसे अधिक महिलाओं ने वोट डाला। पुरुष पीछे रह गए। जिले में रविवार को पांचवे चरण के तहत मतदान हुआ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के तहत जनपद में सम्पन्न हुए मतदान में 59.73 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
मतदान की विशेषता यह रही कि जनपद में जहॉ एक पुरूषों के मतदान का प्रतिशत 57.97 रहा वहीं दूसरी ओर 61.71 प्रतिशत महिलाओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। विधानसभावार मतदान प्रतिशत की बात की जाय तो निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा में मतदान का प्रतिशत 59.11 रहा।
जिसमें पुरूषों द्वारा 56.61 प्रतिशत व 61.94 प्रतिशत महिलाओं, 283-नानपारा में मतदान का प्रतिशत 58.16 रहा जिसमें पुरूषों द्वारा 58.31 प्रतिशत व 58.00 प्रतिशत महिलाओं, 284-मटेरा में मतदान का प्रतिशत 61.95 रहा जिसमें पुरूषों द्वारा 59.01 प्रतिशत व 65.24 प्रतिशत महिलाओं, 285-महसी में मतदान का प्रतिशत 63.52 रहा जिसमें पुरूषों द्वारा 61.97 प्रतिशत व 65.26 प्रतिशत महिलाओं, 286-बहराइच में मतदान का प्रतिशत 59.02 रहा जिसमें पुरूषों द्वारा 59.23 प्रतिशत व 58.80 प्रतिशत महिलाओं, 287-पयागपुर में मतदान का प्रतिशत 59.02 रहा जिसमें पुरूषों द्वारा 55.86 प्रतिशत व 62.58 प्रतिशत महिलाओं और 288-कैसरगंज में मतदान का प्रतिशत 57.88 रहा जिसमें पुरूषों द्वारा 55.42 प्रतिशत व 60.64 प्रतिशत महिलाओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
पढ़ें- पाकिस्तान के मंत्री ने इमरान खान की पूर्व पत्नी को ”निराधार आरोप” लगाने के लिए कानूनी नोटिस दिया
