UP Election 2022: राजनाथ सिंह ने सपा पर कसा तंज, कहा- पहले सरकार में गुंडे माफियाओं की चलती थी
आजमगढ़/ बलिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आजमगढ़, लालगंज और बलिया के बैरिया में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अब उत्तर प्रदेश में डबल नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी की सरकार में पीएम मोदी का विजन होगा, योगी आदित्यनाथ का …
आजमगढ़/ बलिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आजमगढ़, लालगंज और बलिया के बैरिया में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अब उत्तर प्रदेश में डबल नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी।
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी की सरकार में पीएम मोदी का विजन होगा, योगी आदित्यनाथ का मिशन होगा और जनता का पार्टीसिपेशन होगा। यह आत्मनिर्भर भारत है। यहां अब सिर्फ गोली नहीं बल्कि गोला बनने लगा है। उन्होंने कहा कि ब्रम्होस मिसाइल से लेकर लड़ाकू विमान तक बनाए जा रहे हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले सरकार में खनन घोटाला, एंबुलेंस घोटाला, यमुना रिवर फ्रंट घोटाला होता था, गुंडे माफियाओं की चलती थी. अब प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। माफियाओं को पता है कि अब योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चल जाएगा।
पढ़ें- बरेली: तीन माह पूर्व हुई लूट की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
