बहराइच: नहर में उतराता मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के चफरिया स्थित सरयू नहर में एक नवजात बच्ची का शव उतराता मिला। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर दफना दिया है। बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र में सरयू नहर बहती है। चाफरिया चौराहे के पास सरयू नहर में एक नवजात बच्ची …

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के चफरिया स्थित सरयू नहर में एक नवजात बच्ची का शव उतराता मिला। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर दफना दिया है।

बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र में सरयू नहर बहती है। चाफरिया चौराहे के पास सरयू नहर में एक नवजात बच्ची का शव रविवार शाम को बह रहा था। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। नहर में बच्ची के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। जिस पर ग्रामीणों ने शव बाहर निकालकर उसे दफना दिया है।

ग्रामीणों के मुताबिक शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि चुनाव के चलते व्यस्तता थी। मामले की जानकारी ली जा रही है।

पढ़ें- UP Election 2022: राजनाथ सिंह ने सपा पर कसा तंज, कहा- पहले सरकार में गुंडे माफियाओं की चलती थी

संबंधित समाचार