IPL 2022: मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स के नए कप्तान, केएल राहुल की लेंगे जगह
नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए सोमवार को पंजाब किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया। वह केएल राहुल की जगह लेंगे। मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था। पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये …
नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए सोमवार को पंजाब किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया। वह केएल राहुल की जगह लेंगे। मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था।
पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये मयंक अग्रवाल के कप्तान बनने की घोषणा की। पंजाब किंग्स ने ट्वीट किया, ‘ध्यान दें शेर स्क्वाड। हमारे नए कप्तान मयंक अग्रवाल। नए कप्तान के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजे।’ पंजाब किंग्स ने एक छोटी सी क्लिप भी शेयर की है, जिसमें नए कप्तान मयंक अग्रवाल का संदेश भी बताया गया है।
? ➩?#SherSquad, the ? #CaptainPunjab means business! ?#SaddaPunjab #PunjabKings #TATAIPL2022 pic.twitter.com/RAlOxJaznT
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 28, 2022
पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। मयंक के अलावा पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था। कप्तान बनने के बाद मयंक अग्रवाल ने फ्रेंचाइजी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ”मैं 2018 से पंजाब किंग्स के साथ जुड़ा हूं और इस शानदार टीम का प्रतिनिधित्व करने में मुझे काफी गर्व है। टीम की अगुआई करने का मौका मिलने की मुझे खुशी है।”
अग्रवाल 2018 से पंजाब किंग्स का अहम हिस्सा रहे हैं। वह टीम के उपकप्तान थे और पिछले सत्र में कुछ समय के लिए टीम की अगुआई भी की। उन्होंने कहा, ”हमारे पास कुछ बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं और साथ ही कुछ प्रतिभावान युवा खिलाड़ी भी जो मौके का फायदा उठाने के लिए उत्सुक हैं।” वर्ष 2011 में आईपीएल में पर्दापण करने वाले अग्रवाल ने पिछले दो सत्र में 400 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए 19 टेस्ट में चार शतक की मदद से 1429 रन बनाए हैं। उन्होंने पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय भी खेले हैं। पंजाब किंग्स के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कहा, ”मयंक 2018 से टीम का अहम हिस्सा हैं और पिछले दो साल से नेतृत्वकर्ता समूह का हिस्सा भी हैं। हम मयंक की अगुआई में भविष्य के लिए मजबूत आधारशिला रखना चाहते हैं।’
पंजाब किंग्स
बल्लेबाज/विकेटकीपर- शिखर धवन (8.25 करोड़), जॉनी बेयरस्टो (6.75 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (60 लाख), जितेश शर्मा (20 लाख), भानुका राजपक्षे (50 लाख)
ऑलराउंडर- शाहरुख खान (9 करोड़), हरप्रीत बरार (3.8 करोड़), लियाम लिविंगस्टोन (11.50 करोड़), ओडियन स्मिथ (6 करोड़), राज अंगद बावा (2 करोड़), ऋषि धवन (55 लाख), प्रेरक मांकड़ (20 लाख), ऋतिक चटर्जी (20 लाख), बलतेज ढांडा (20 लाख), अंश पटेल (20 लाख), अथर्व ताइडे (20 लाख), बेनी हॉवेल (40 लाख)
गेंदबाज- कैगिसो रबाडा (9.25 करोड़), राहुल चाहर (5.25 करोड़), ईशान पोरेल (25 लाख), संदीप शर्मा (50 लाख), वैभव अरोड़ा (2 करोड़), नाथन एलिस (75 लाख)
रिटेंशन लिस्ट- मयंक अग्रवाल (14 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)
टोटल- 25 (18 भारतीय, 7 विदेशी)
ये भी पढ़ें : आईपीएल में किस टीम के पास कौन-सा खिलाड़ी? देखें पूरी लिस्ट
