प्रतापगढ़: मतदान के दौरान हुई मारपीट को लेकर राजा भैया और सपा प्रत्याशी गुलशन पर FIR दर्ज
प्रतापगढ़। राजा भैया पर सपा एजेंट राकेश पासी को मारने पीटने के आरोप में प्रतापगढ़ में राजा भैया पर FIR दर्ज हुई है। उनपर राकेश पासी को गाड़ी में भरकर ले जाने के बाद मारने पीटने का आरोप है। कुंडा कोतवाली में राजा भैया, उनके समर्थक सुभाष सिंह और गोपाल केसरवानी समेत 18 लोगों पर …
प्रतापगढ़। राजा भैया पर सपा एजेंट राकेश पासी को मारने पीटने के आरोप में प्रतापगढ़ में राजा भैया पर FIR दर्ज हुई है। उनपर राकेश पासी को गाड़ी में भरकर ले जाने के बाद मारने पीटने का आरोप है। कुंडा कोतवाली में राजा भैया, उनके समर्थक सुभाष सिंह और गोपाल केसरवानी समेत 18 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। सपा एजेंट राकेश पासी ने रविवार देर रात केस दर्ज करवाया है।
वहीं सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर भी केस दर्ज हुआ है। उनके ऊपर घर में घुसकर भाजपा समर्थक विजय प्रताप सिंह के साथ मारपीट करने का आरोप है।
सपा एजेंट राकेश पासी का कहना है कि उसके साथ राजा भैया ने मारपीट की है। उसके पास पूरी घटना का वीडियो भी है। हालांकि उनसे वीडियो मांगने पर उन्होंने देने से मना कर दिया। मामले में SO प्रदीप कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। पूछताछ की जा रही है।
