हरदोई: जाम की झाम पर लगेगी लगाम, एसपी ने कहा- ई-रिक्शा चालकों पर कसा जाएगा शिकंजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कदम-कदम पर शहर में लगने वाली जाम मुसीबत का सबब बनती जा रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने इससे छुटकारा दिलाने का फैसला लिया है। शहर में लगने वाली जाम से हर कोई बेहाल है,वहीं स्कूली बच्चों का भी हाल-बुरा है। एसपी राजेश द्विवेदी ने फैसला लिया है कि शहर के चौराहों-दो- राहों पर …

हरदोई। कदम-कदम पर शहर में लगने वाली जाम मुसीबत का सबब बनती जा रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने इससे छुटकारा दिलाने का फैसला लिया है। शहर में लगने वाली जाम से हर कोई बेहाल है,वहीं स्कूली बच्चों का भी हाल-बुरा है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने फैसला लिया है कि शहर के चौराहों-दो- राहों पर लगभग हर रोज़ लगने वाली जाम जी का जंजाल बनती जा रही है। नुमाइश चौराहा, सिनेमा चौराहा,मौनी बाबा मंदिर चौराहा,सोल्ज़र बोर्ड चौराहा, पिहानी चुंगी,बड़ा चौराहा,जिंदपीर चौराहा,मुन्ने मियां चौराहा और बावन चुंगी के अलावा शहर की तमाम जगहों पर अक्सर जाम से दो-चार होना पड़ता है। जाम की वजह से स्कूली बच्चों का हाल-बेहाल है।

एसपी श्री द्विवेदी ने बताया है कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना इसकी असल वजह है। उन्होंने आगे बताया है कि दुकानो के आगे किया जाने वाला अतिक्रमण लगी आग में घी का काम कर रहा है। जाम के हालात पैदा करने में ई-रिक्शा सबसे अव्वल हैं।

ई- रिक्शे बे-मतलब और बे -तरतीब तरीके से शहर में फर्राटे मारते हुए देखे जा सकते हैं। एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि उनके फैसले से लोगों को जाम से निजात दिलाई जाएगी। ट्रैफिक नियमों को न मानने वाले और उसे तमाशा समझने वालों पर सख्ती की जाएगी।

एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि इधर देखने को मिल रहा है कि शहर में तमाम बच्चे धड़ल्ले से ई-रिक्शा चला रहें हैं। उनकी नासमझी से जाम और भी परवान चढ़ती चली जा रही है।ऐसे बच्चों के ऊपर भी सख्ती की जाएगी।

जाम से जूझी एम्बुलेंस, फंसी रही पुलिस की गाड़ी

एसपी के इस फैसले के कुछ ही देर बाद शहर के नुमाइश चौराहा से बड़ा चौराहा तक काफी देर तक लोग जाम से जूझते रहे। इस बीच कोतवाली शहर के एसएचओ की गाड़ी और एम्बुलेंस-108 काफी देर तक जहां की तहां फंसी रही।

शहर का एमजी रोड नंबर-वन

शहर का महात्मा गांधी रोड जाम से जूझने में नंबर-वन माना गया है। इसी रोड पर श्री वेणीमाधव विद्या पीठ इंटर कॉलेज,बाल विहार स्कूल,राम जूनियर हाईस्कूल,आर्य कन्या डिग्री कॉलेज है। इस वजह से जाम के नाम पर इस रोड को नंबर-वन माना जाता है।

पढ़ें- Russia Ukraine War: दोपहर 3.30 बजे बेलारूस में यूक्रेन और रूस के बीच होगी बातचीत

संबंधित समाचार