कुशीनगर: बस ने होमगार्ड को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। सोमवार की सुबह पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया चौराहे पर बस से उतर कर सड़क पार कर रहे होमगार्ड को तेजगति से जा रही बस ने रौंद दिया। घटना में होमगार्ड की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। चालक बस सहित फरार हो गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण …

कुशीनगर। सोमवार की सुबह पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया चौराहे पर बस से उतर कर सड़क पार कर रहे होमगार्ड को तेजगति से जा रही बस ने रौंद दिया।

घटना में होमगार्ड की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। चालक बस सहित फरार हो गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गाजीपुर टोला खोंचा निवासी श्रीराम पांडेय(55)पुत्र मुनेश्वर पांडेय सोमवार की सुबह तमकुही से आये और पटहेरिया चौराहे पर उतर कर फोरलेन पार कर रहे थे कि तमकुही की ओर से आ रही बस ने उन्हें जबरजस्त ठोकर मार दिया। जिससे उनकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

बताया जा रहा है श्रीराम होमगार्ड के जवान थे और पडरौना ड्यूटी पर जा रहे थे। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। इस सबंध में एस ओ पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह ने बताया है कि होमगार्ड के शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है। फरार बस चालक की खोज की जा रही है।

पढ़ें- 19 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने किया आत्मसमर्पण

संबंधित समाचार