मुरादाबाद : महिला को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला, शिकायत
मुरादाबाद/अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसपी देहात ने कटघर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि चार जुलाई 2021 को उसका निकाह मझोला थाना क्षेत्र की मियां …
मुरादाबाद/अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसपी देहात ने कटघर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि चार जुलाई 2021 को उसका निकाह मझोला थाना क्षेत्र की मियां कालोनी निवासी फैजान के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति, ननद, सास और रिश्ते की भाभी दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। एलसीडी और बाइक की मांग को लेकर मारपीट करनी शुरू कर दी। मामले को निपटाने के लिए कई बार पंचायत भी हुईं और मायके वालों ने रुपये भी दिए, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।
पीड़िता का आरोप है कि पति के रिश्ते की भभी से अवैध संबंध हैं। उसकी के भड़काने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि पति एक दिन उसे कचहरी ले गया और एक कागज पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। बाद में पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी आफिस में शिकायत सुन रहे एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने कटघर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
