मुरादाबाद : सेवानिवृत्त छह दरोगा समेत दस पुलिसकर्मियों को दी विदाई, एसएसपी ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को जनपद के छह दरोगा सहित दस पुलिसकर्मी पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो गए। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी। इस दौरान एसएसपी ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। पुलिस लाइन सभागार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को जनपद के छह दरोगा सहित दस पुलिसकर्मी पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो गए। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी। इस दौरान एसएसपी ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में एसएसपी बबलू कुमार ने कहा वह भले से ही सेवानिवृत्त हो गए हैं। लेकिन, विभाग को उनकी जरूरत पड़ती रहेगी। उन्हेंने कहा कि किसी भी परेशानी के समय वह उनकी व विभाग की मदद भी ले सकते हैं।
इस मौके पर दरोगा देवेंद्र सिंह, जयप्रकाश, ऋषि पाल सिंह, वेदपाल, प्रवेन्द्र कुमार सिंह नरेश कुमार गिरी के साथ पुलिस कर्मियों प्रेमपाल शर्मा, खूबचंद्र, वीरेंद्र कुमार सिंह और शराफत अली को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एएसपी सागर जैन ने सयुक्त रूप से उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया । इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों के परिवार के लोग भी मौजूद रहे। विदाई के बाद भांगड़े के साथ परिजन उन्हें पुलिस लाइन से घर ले गए।
