बहराइच: यूक्रेन में फंसा मेडिकल का छात्र, परिवार से टूटा संपर्क
बहराइच। हुजूरपुर निवासी रवींद्र का अपने परिवार से संपर्क टूट गया है। इससे परिवार के लोग परेशान हैं। सभी मेडिकल छात्र के सकुशल वापसी के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। बहराइच जिले के कई छात्र यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन रूस से चल रहे युद्ध में मेडिकल छात्र …
बहराइच। हुजूरपुर निवासी रवींद्र का अपने परिवार से संपर्क टूट गया है। इससे परिवार के लोग परेशान हैं। सभी मेडिकल छात्र के सकुशल वापसी के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
बहराइच जिले के कई छात्र यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन रूस से चल रहे युद्ध में मेडिकल छात्र के परिवारीजन काफी परेशान हैं। यूक्रेन में फंसे हुजूरपुर के कपड़ा व्यवसायी जगदीश शुक्ला के पौत्र रवींद्र शुक्ला से परिवार का संपर्क टूट गया है।
रवींद्र के पिता योगेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया की रवीन्द्र पिछले तीन दिनों से रोमानिया बॉर्डर पर थे। रविवार से उनसे बात नहीं हो पा रही है।खाने पीने की दिक्कतें पहले से ही थी,लेकिन बात न हो पाने से समस्या और बढ़ गयी है।परिवार ने बड़ी उम्मीद से बेटे को मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन भेजा था। रवींद्र वहां एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र थे।
योगेंद्र ने बताया कि भारतीय उच्चायोग बच्चों की कोई मदद नहीं कर रहा है।वो चाहते हैं कि भारत सरकार किसी तरह उनके बच्चे को वहां से निकलने में मदद करे। परिवार और क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर गम का माहौल बना हुआ है। लोग सिर्फ एक ही प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका बच्चा जल्द उनके बीच पंहुच जाए।
पढ़ें- उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई टाली
