सीतापुर: कारोबारी की आंखों में मिर्ची झोंक कर लूट का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिसवां/सीतापुर। ज्वैलरी की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे व्यवसायी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूटने का प्रयास किया गया। लेकिन रास्ते में अन्य राहगीरों को आते देखकर लुटेरे बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना कोतवाली बिसवां के तहत सिरसी सरैंय्या गांव निवासी रामू …

बिसवां/सीतापुर। ज्वैलरी की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे व्यवसायी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूटने का प्रयास किया गया। लेकिन रास्ते में अन्य राहगीरों को आते देखकर लुटेरे बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना कोतवाली बिसवां के तहत सिरसी सरैंय्या गांव निवासी रामू रस्तोगी पुत्र गया प्रसाद रस्तोगी पिछले लगभग दस वर्षों से सदरपुर थाना क्षेत्र के देबियापुर बाजार के पास ज्वैलरी की दुकान चलाते हैं।

रोज की तरह वह शाम को दुकान बंद कर झोले में लाखों जेवर लेकर बाइक से अपने घर सिरसी सरैंय्या गांव जा रहे थे। जब वह देबियापुर से आगे बिसवां थाना क्षेत्र के भगन्तापुर गांव के पास मोड़ पर पहुंचे तो पहले से घात लगाये खड़े तीन लोगों में से दो लोगों ने उनकी आंखों में अचानक मिर्च पाउडर डालकर लूटने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारी ने हिम्मत दिखाते हुये मिर्च पड़ने के बाद बाइक को वापस देबियापुर की ओर मोड़ दिया।

कुछ दूर तक पीछा करने के बाद आगे से और राहगीरों को आते देख लुटेरे बाइक से मधईपुर की ओर भाग निकले। राहगीरों ने किसी प्रकार रामू को उसकी ज्वैलरी सहित देबियापुर पहुंचाया। जहां निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। रामू ने बताया कि लगभग दस वर्षों से वह इसी प्रकार रोज आते जाते रहे हैं। बिसवां पुलिस को सूचना दे दी गयी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-मुंबई: बांग्लादेशियों को खुली सीमा, कंटीले तार की बाड़ काटकर लाया जा रहा भारत, 4 मानव तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार