आज का राशिफल। 01 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपकी विश्वसनीयता के बलबूते कुछ महत्वपूर्ण काम आसानी से बन जायेंगे। प्रेम संबंधों को काफी समय दे पाएंगे। वृष आज जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों से आपको बचना चाहिए। नए कार्यों को …

मेष

आज कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपकी विश्वसनीयता के बलबूते कुछ महत्वपूर्ण काम आसानी से बन जायेंगे। प्रेम संबंधों को काफी समय दे पाएंगे।

वृष

आज जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों से आपको बचना चाहिए। नए कार्यों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आज धन उधार देने से बचें। बुरी संगत वाले लोगों से आपको समस्या हो सकती है। धार्मिक आयोजनों में आप शामिल हो सकते हैं।

मिथुन

आज किसी की भी गारंटी न लें वरना आपको नुकसान हो सकता है। उत्तेजना और गुस्से में गलत शब्दों का चयन न करें। शाम को उच्च अधिकारी से आपको प्रशंसा मिल सकती है। दैनिक वेतनभोगियों को अपनी जॉब और धन को लेकर चिंता रहेगी।

कर्क

आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में कुछ बदलाव या फेरबदल करना चाहते हैं तो दिन उत्तम रहेगा। मन पसन्द किताबों और साहित्य की तरफ आपकी रुचि बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है।

सिंह

आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जॉब में आपको प्रशंसा मिलेगी। मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। घर के बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। कानूनी मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। सरकारी कार्यों में गति आयेगी।

कन्या

आज आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको मेहनत के अनुसार परिणाम देरी से प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

तुला

आज आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। सुख-समृद्धि में कमी आयेगी। नकारात्मक समाचार आपको मिल सकते हैं। काम का दबाव आपको परेशान करेगा। पूजापाठ में आपका मन लगेगा। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक

आज साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। व्यवसाय में बड़ी डील हो सकती है। आज शॉपिंग के लिए बाजार जा सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। दोस्त से फोन पर चर्चा होगी।

धनु

आज दांपत्य संबंधों को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। ऑनलाइन कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। वैचारिक रूप से मजबूत रहेंगे। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें। धन से जुड़ी समस्या दूर होगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर

आज परिवार के सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन बहुत सुखद रहने वाला है।

कुंभ

आज आपके व्यवहार की लोग आलोचना कर सकते हैं। योजना बनाकर काम करना उचित होगा। कुछ लोग आपको उकसाने का प्रयास करेंगे। बाहर का भोजन करने से बचें। जल्दबाज़ी में कोई काम न करें।

मीन

आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की समस्या दूर हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। प्रेमी जन आपसे आकर्षित रहेंगे। घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।