जापान ने 49 रूसी कंपनियों और संगठनों पर निर्यात प्रतिबंध लगाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को रूस विरोधी प्रतिबंधों की एक विस्तृत सूची जारी की। इस नयी सूची में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु शामिल हैं। जापान ने रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव, जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव और रूसी सुरक्षा …

टोक्यो। जापान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को रूस विरोधी प्रतिबंधों की एक विस्तृत सूची जारी की। इस नयी सूची में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु शामिल हैं। जापान ने रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव, जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव और रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव पर भी प्रतिबंध लगाया है।

जिसके बाद अगर जापान में उनकी किसी संपत्ति की पहचान की गई, तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा, जापान द्वारा 49 रूसी कंपनियों और संगठनों पर निर्यात प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जिनमें संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी), जीआरयू खुफिया एजेंसी और रोस्टेक हाई-टेक स्टेट कॉरपोरेशन शामिल हैं।

ये भी पढे़े-

PM मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात, यूक्रेन रूस यूद्ध को लेकर हुई चर्चा

संबंधित समाचार