आजमगढ़: एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों की भारत वापसी की हुई व्यवस्था
आजमगढ़। यूक्रेन में फंसे आजमगढ़ जिले के नौ छात्रों समेत 16 लोग सोमवार को वहां से सुरक्षित दूसरे देशों में पहुंच गए हैं। यूक्रेन में डाक्टरी की पढ़ाई करने के लिए गए छात्र-छात्राओं में से चार लोग सोमवार की सुबह रोमानिया देश के बार्डर से प्रवेश किए और सुरक्षित रोमानिया के हवाई अड्डे पर पहुंच …
आजमगढ़। यूक्रेन में फंसे आजमगढ़ जिले के नौ छात्रों समेत 16 लोग सोमवार को वहां से सुरक्षित दूसरे देशों में पहुंच गए हैं। यूक्रेन में डाक्टरी की पढ़ाई करने के लिए गए छात्र-छात्राओं में से चार लोग सोमवार की सुबह रोमानिया देश के बार्डर से प्रवेश किए और सुरक्षित रोमानिया के हवाई अड्डे पर पहुंच गए। रोमानिया हवाई अड्डे पर मौजूद छात्रा रेनू यादव सगड़ी तहसील क्षेत्र की रहने वाली है। जबकि श्रेया यादव सरायमीर थाने के पवईलार्डपुर गांव के रहने वाले डा. नरेंद्र यादव की बेटी है। जबकि अविनाथ और अमित भाई हैं। यह दोनों निजामाबाद तहसील के सोफीपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके परिवार के लोगों ने बताया कि बातचीत हुई है।
सभी छात्र कॉल से अपने परिवार वालों से सम्पर्क में हैं। हवाई जहाज के टिकट की व्यवस्था की जा रही है। टिकट मिलते ही छात्रों को रवाना कर दिया जायेगा। यह सुचना मिलते ही परिवार वालों ने चैन की सांस ली है। परिवार वालो का कहना है कि सभी छात्र ठीक है। जल्द ही भारत के लिए उड़ान भरेंगे। दूतावास के संपर्क होने के बाद काम आसान हो गया है।
कंधरापुर थाने के गदनपुर हिच्छनपट्टी गांव निवासी सुरेंद्र यादव का बेटा विपिन यादव सुरक्षित स्लोवाकिया पहुंच गया है। सुरेंद्र ने बताया कि बेटा सुरक्षित है, लेकिन दूसरे देश में होने की वजह से पुलिसवाले फोन पर कम बातचीत करने दे रहे। फिलहाल बेटे ने बताया कि वह सुरक्षित है। इसी प्रकार से छात्रों समेत अन्य का हाल भी सकुशल है।
यह भी पढ़े-UP Election 2022: आज शाम 6 बजे से थम जाएगा छठे चरण का चुनाव प्रचार
