बाराबंकी: लोधेश्वर महादेव में उमड़ रहा आस्था का सैलाब
बाराबंकी। जिले के पौराणिक लोधेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं व लाखों कावड़ियों ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में अपने साथ लाये पवित्र गंगा जल से आदिदेव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण और आसपास सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। रामनगर तहसील में स्थित …
बाराबंकी। जिले के पौराणिक लोधेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं व लाखों कावड़ियों ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में अपने साथ लाये पवित्र गंगा जल से आदिदेव का अभिषेक किया।
इस दौरान मंदिर प्रांगण और आसपास सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। रामनगर तहसील में स्थित महाभारत कालीन लोधेश्वर महादेव शिवलिंग पर महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का हुजूम मंदिर पहुंच रहा है।
भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रात से ही लंबी-लंबी कतारें लग गयी हैं। महादेवा मंदिर में जल अभिषेक करने के लिए प्रदेश के दूरदराज जिलों से पैदल चल कर शिवभक्त बाराबंकी पहुंचते हैं।
बम भोले के जयकारों से पूरा जिला गूंज रहा है। शिवरात्रि से 10 दिन पूर्व से ही श्रद्धालु अपने कंधे पर कांवर रखकर नाचते गाते लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे लगते हैं।
पढ़ें- महाराष्ट्र: ठाणे में विचाराधीन कैदी की पुलिस हिरासत में मौत
