Ranji Trophy : एस. श्रीसंत को लगी चोट, अस्पताल में हुए भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत के लिए रणजी ट्रॉफी में वापसी अच्छी साबित नहीं हुई। हाल ही में एस. श्रीसंत को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी, अब अस्पताल से उनकी तस्वीर सामने आई है। एस. श्रीसंत ने अपने  ट्विटर अकाउंट और इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है, जिसमें वह …

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत के लिए रणजी ट्रॉफी में वापसी अच्छी साबित नहीं हुई। हाल ही में एस. श्रीसंत को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी, अब अस्पताल से उनकी तस्वीर सामने आई है। एस. श्रीसंत ने अपने  ट्विटर अकाउंट और इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं।

एस. श्रीसंत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि वह अभ्यास के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और चल भी नहीं पा रहे थे। एस. श्रीसंत इसी के बाद केरल के अगले मैच से बाहर हो गए थे।

श्रीसंत केरल टीम के लिए खेलते हैं, सौराष्ट्र के खिलाफ हो रहे रणजी मैच में वह हिस्सा नहीं ले रहे हैं। हाल ही में श्रीसंत ने आईपीएल ऑक्शन में भी अपना नाम दिया था, उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। लेकिन, इस बार भी एस. श्रीसंत के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई।

ये भी पढ़ें : Ukraine Russia war : यूक्रेन की टेनिस खिलाड़ी Elina Svitolina बोलीं- रूसी प्लेयर्स के साथ खेलने की बजाय टूर्नामेंट से हटना पसंद करूंगी

संबंधित समाचार