महाशिवरात्रि पर लखनऊ के मंदिरों व शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को चारों तरफ महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान सेतु, पशुपति नारायणेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की समस्या …

लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को चारों तरफ महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान सेतु, पशुपति नारायणेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

दरअसल, महाशिवरात्रि के पर्व पर राजधानी के मंदिरों में प्रत्येक वर्ष भारी तादात में भक्त पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। आज सुबह से ही महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। मनकामेश्वर मंदिर में करीब 1 किलोमीटर पहले से ही बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जा रहा था, यहां पर भक्तों की भारी भीड़ थी,सुबह के आए श्रद्धालुओं को दोपहर में दर्शन मिल रहा था, इतना ही नहीं कुछ श्रद्धालु मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखकर आसपास के मंदिरों में दर्शन करने जा रहे थे।

राजधानी के डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर काफी घनी बस्ती में स्थित है, यहां पर भक्तों की आस्था भी अधिक है, यही कारण है कि यहां पर हजारों की संख्या में भक्त महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव की पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। मनकामेश्वर मन्दिर में दर्शन करने आये भक्त विशाल ने बताया कि मनकामेश्वर बहुत ही प्राचीन मंदिर है, यहां की मान्यता बहुत अधिक है, उन्होंने कहा कि हमने भी भगवान शिव शंकर के दर्शन कर सभी के विकास तथा स्वस्थ रहने की मनोकामना मांगी है।

महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा का है विशेष महत्व

आचार्य अंजनी मिश्रा के मुताबिक महाशिवरात्रि के पावन शुभ अवसर पर महादेव की चारों पहर सेवा करने का विशेष महत्व है,वह बताते हैं कि दयामय देव शिव शंभू दया का दान करते हैं,विधाता जो नहीं देते वह शिव शंभू दिया करते हैं।
उन्होंने बताया कि ब्रह्म बेला, मध्यान्ह, संध्या तथा रात्रि बेला में महादेव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

परिवार में आती है एकता

आचार्य अंजनी मिश्रा के मुताबिक महादेव की महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना करने पर परिवार में एकता बढ़ती है, वह बताते हैं कि भगवान शिव शंकर के परिवार का स्वरूप भी हमें एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें:-Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के अवसर पर आस्था के समंदर में डूबा उत्तर प्रदेश

संबंधित समाचार