बरेली: ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/शीशगढ़। उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंध दिया। जिसमें बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में …

बरेली/शीशगढ़। उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंध दिया। जिसमें बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

रिश्तेदारी में जा रहा था युवक
दरअसल, मीरगंज के तिलमास गांव के रहने वाले 22 वर्षीय तस्लीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपनी बाइक से शीशगढ़ थाना क्षेत्र के कुतकपुर गांव में जा रहे थे। इसी बीच बहेड़ी शीशगढ़ रोड पर गांव के पास ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने तस्लीम की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के भी परखच्चे उड़ गए।

अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित
हादसे के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ देख ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जब तस्लीम को अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: तपेश्वर नाथ मंदिर में यात्रा के दौरान युवतियों पर किया कमेंट पास, भीड़ ने मनचलों को जमकर पीटा

 

संबंधित समाचार