गौतमबुद्धनगर: यमुना एक्सप्रेस-वे पर जा रहे हों तो हो जाएं सावधान, चुकाना पड़ सकता है दोगुना चार्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। यमुना एक्सप्रेस-वे से कोई भी सफर तय करते हैं, तो सावधान हो जाएं। एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल प्लाजा, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा की सभी लेन फास्टैग हो चुकी हैं। अब फास्टैग लगी गाड़ियां टोल प्लाजा की लेन से आराम से जा सकती हैं। लेकिन, अभी भी बहुत सारे चालक ऐसी गाड़ियों को लेकर …

गौतमबुद्धनगर। यमुना एक्सप्रेस-वे से कोई भी सफर तय करते हैं, तो सावधान हो जाएं। एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल प्लाजा, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा की सभी लेन फास्टैग हो चुकी हैं। अब फास्टैग लगी गाड़ियां टोल प्लाजा की लेन से आराम से जा सकती हैं। लेकिन, अभी भी बहुत सारे चालक ऐसी गाड़ियों को लेकर एक्सप्रेस-वे पर जा रहे हैं, जिनमें फास्टैग नहीं लगे हैं।

ऐसे में बिना फास्टैग वाली गाड़ियों को दोगुना टोल टैक्स चुकाना पड़ा सकता है। बिना फास्टैग वाली गाड़ियों को टोल प्लाजा की लेन में काफी इंतजार करना पड़ता है।

कट रहा पांच हजार का चालान

एक महीने पहले ठंड की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड कम कर दी गई थी। हल्की गाड़ियां 80 किमी प्रति घंटा और भारी गाड़ियां 60 किमी प्रति घंटे कर दी गई थी, लेकिन अब मौसम बदल चुका है। इसीलिए अब फिर से हल्के वाहन 100 और भारी वाहन 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। ओवरस्पीड में चलने वाले वाहनों का ट्रैफिक पुलिस 5000 रुपये तक का चालान काट रही है।

आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों के 60 फीसद एक्सीडेंट टायर के फटने की वजह से होते हैं। जानकारों का कहना है कि वाहन के टायर पर कम से कम 25 फीसद रबड़ होनी चाहिए। हवा का प्रेशर भी ठीक रखें, क्योंकि गर्मी के मौसम में टायर पर दबाव बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: IND Vs SL: मोहाली में टीम इंडिया का अभ्यास, एक्शन में नजर आए विराट कोहली, देखें तस्वीरें

संबंधित समाचार