अमेठी: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुआ आयोजन
जगदीशपुर/अमेठी। अमेठी जिले में जगदीशपुर विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत भागीरथपुरम (रानीगंज) गांव के मैदान में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां सुल्तानपुर अमेठी रायबरेली प्रतापगढ़ व अयोध्या के 24 घुड़सवारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसका शुभारंभ आरएल उपाध्याय व शिवशंकर उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया गया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन प्रतियोगीयों …
जगदीशपुर/अमेठी। अमेठी जिले में जगदीशपुर विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत भागीरथपुरम (रानीगंज) गांव के मैदान में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां सुल्तानपुर अमेठी रायबरेली प्रतापगढ़ व अयोध्या के 24 घुड़सवारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसका शुभारंभ आरएल उपाध्याय व शिवशंकर उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया गया।
घुड़दौड़ प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन प्रतियोगीयों ने प्रतिभाग लिया। जहां प्रतियोगिता देखने वालों की काफी संख्या में भीड़ मौजूद रही। घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन आर एल उपाध्याय शिव शंकर उपाध्याय व जय नरेश उपाध्याय के द्वारा किया गया। जहां क्षेत्रीय लोगों ने प्रतियोगिता का खूब मनोरंजन लिया।
वहीं दौड़ देखने के लिए आस-पास के गांव सहित क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। फाइनल राउंड में 4 लोगों ने घोड़ादौड़ प्रतियोगिता पहुंचे । जिसमें प्रथम पुरस्कार रायबरेली जनपद के सरेनी निवासी अमर बहादुर सिंह को प्रथम पुरस्कार साइकल के रूप में प्राप्त हुआ।
द्वितीय पुरस्कार के रुप में सुल्तानपुर जनपद के माता बदल का घोड़े को द्वितीय पुरस्कार के रुप में फर्राटा पंखा प्राप्त हुआ व तृतीय पुरस्कार के रुप में सुल्तानपुर जनपद के पटेला निवासी मोहम्मद मुजम्मिल को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में रेफरी व कॉमेंटेटर की भूमिका में महबूब खान मोहम्मद वहीद वह जमाल खान रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: प्रशासन ने 27 फरवरी को हुए मतदान का जारी किया नया डाटा, बताया जिले में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
