कानपुर : पांच मार्च के के बाद मोबाइल ऐप से मिलेगा मेट्रो का टिकट
कानपुर। पांच मार्च के बाद मोबाइल एप के जरिए मेट्रो का टिकट बुक कराने की सुविधा मिलने लगेगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इसकी लांचिग की तैयारी कर ली है। यूपीएमआरसी ने कानपुर मेट्रो के नाम से मोबाइल एप तैयार किया है। इससे टिकट बुक कराने के साथ एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन …
कानपुर। पांच मार्च के बाद मोबाइल एप के जरिए मेट्रो का टिकट बुक कराने की सुविधा मिलने लगेगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इसकी लांचिग की तैयारी कर ली है। यूपीएमआरसी ने कानपुर मेट्रो के नाम से मोबाइल एप तैयार किया है। इससे टिकट बुक कराने के साथ एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच किराया भी देखा जा सकता है।
इसमें टिकट खरीदने के विकल्प को टच करते ही क्यूआर कोड आ जाएगा। इसी कोड को स्कैन करके या अन्य ऑनलाइन बैंकिग सेवाओं के जरिए ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। भुगतान होते ही टिकट मोबाइल पर आ जाएगा। इससे यात्रियों को काउंटरों की भीड़ से निजात मिल जाएगी। एप पर आए टिकट में भी क्यूआर कोड होगा। प्रवेश और निकास द्बार पर मोबाइल पर आया टिकट मशीन से टच कराना होगा।
यह भी पढ़ें:-कन्नौज: ससुरालियों ने बंधक बनाकर महिला को किया प्रताड़ित, कपड़े से मुंह बांधकर की मारपीट, मोबाइल भी छीना
