कानपुर: प्री-प्राइमरी व पहली के लिए आरटीई पोर्टल पर कल होगा ऑनलाइन आवेदन
कानपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का हक कोई न मार सके इसके लिए आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू हो रहे हैं। प्राइवेट स्कूल में प्री प्राइमरी व पहली कक्षा में बच्चों का दाखिला कराने के लिए आरटीई पोर्टल पर आज …
कानपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का हक कोई न मार सके इसके लिए आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू हो रहे हैं। प्राइवेट स्कूल में प्री प्राइमरी व पहली कक्षा में बच्चों का दाखिला कराने के लिए आरटीई पोर्टल पर आज से किया जा सकता है। आवेदन के लिए 25 मार्च तक का समय अभिभावकों के पास है।
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय की टीम 26 से 28 मार्च तक आवेदनों का सत्यापन कर पोर्टल लॉक कर देगी। जिले के 1639 प्राइवेट स्कूलों ने आरटीई के पोर्टल पर 17,398 सीटें रिक्त बताई हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के 1343 प्राइवेट स्कूलों में 14,868 व ग्रामीण क्षेत्र के 296 स्कूलों में 2530 सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर पात्र परिवारों के बच्चों को दाखिला मिलेगा। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर से सभी बीईओ को प्रक्रिया के तहत पारदर्शिता बरतने को कहा गया है।
लाटरी से होगा स्कूलों का आवंटन
30 मार्च को लाटरी प्रक्रिया के तहत स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। पात्र बच्चों का दाखिला पांच अप्रैल तक करा दिया जाएगा।
सीटें फुल करने का दबाव
शिक्षा अधिकारियों को शासन की ओर से सभी सीटें पात्र विद्यार्थियों से फुल करने को कहा गया है। यदि 25 मार्च तक आए आवेदनों में सभी सीटें फुल नहीं हुई तो दूसरे चरण में दो से 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 25 से 26 अप्रैल तक इनका सत्यापन, 28 अप्रैल को लाटरी और पांच मई तक निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। सीटें न भरने पर दो मई से 10 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। 11 से 13 जून तक आवेदनों का सत्यापन व 15 जून को लाटरी निकाली जाएगी। 30 जून तक दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा।
कानपुर की आबादी को देखते हुए सीटों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि अतिशीघ्र आवेदन करें। किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर कार्यालय में मुझसे संपर्क किया जा सकता है…डॉ. पवन कुमार तिवारी, बीएसए कानपुर।
