हल्द्वानी: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के रेलवे बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मंगलवार देर शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का गुबार उठने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए काफी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के रेलवे बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मंगलवार देर शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का गुबार उठने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आग के उठते गुबार को देखकर आसपास के इलाकों से लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। दरअसल बैंक के आसपास कई होटल और दुकानें हैं। ऐसे में आग न फैले , इसे लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई। ऐसे में आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पूरी ताकत झौंक दी। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार