कानपुर: अनियंत्रित ट्रक ने दो ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत, सात घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। अनियंत्रित ट्रक ने जाजामऊ गंगापुल के पास कई लोगों को टक्कर मारने के बाद दो ई रिक्शा को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और सात से ज्यादा लोग गंभीर घायल हैं। चकेरी थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल …

कानपुर। अनियंत्रित ट्रक ने जाजामऊ गंगापुल के पास कई लोगों को टक्कर मारने के बाद दो ई रिक्शा को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और सात से ज्यादा लोग गंभीर घायल हैं। चकेरी थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

मंगलवार शाम को कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। जाजमऊ गंगापुल से ठीक पहले सवारी भरे दो ई-रिक्शा समेत कई लोगों को टक्कर मारते हुए वह डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में दोनों ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए और उसमें बैठी सवारियां ट्रक के नीचे दब गईं। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दो लोगों ने तड़पकर तोड़ा दम

ट्रक के नीचे दबे लोगों में से दो ने तड़प-तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्रा समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। करीब आधा घंटे बाद राहत कार्य शुरू हुआ और क्रेन से ट्रक के नीचे दबे ई-रिक्शा और सवारियों को निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा गया। डॉक्टरों ने तीन की हालत नाजुक बताई है। ट्रेलर चालक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें; हल्द्वानी: पैदल जा रहे युवक को कार ने कुचला, मौत

संबंधित समाचार