रामपुर: परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध कांवड़ियों का हंगामा, हाइवे जाम
रामपुर,अमृत विचार। कोसी नदी का रास्ता पार कराने के दौरान कुछ नाविकों ने कांवड़ियों के परिजनों को पीट दिया। जिसके बाद गुस्साएं कावड़ियों ने आगापुर बाइपास पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी और एएसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से मामले को शांत कराया। उसके बाद जाम …
रामपुर,अमृत विचार। कोसी नदी का रास्ता पार कराने के दौरान कुछ नाविकों ने कांवड़ियों के परिजनों को पीट दिया। जिसके बाद गुस्साएं कावड़ियों ने आगापुर बाइपास पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी और एएसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से मामले को शांत कराया।
उसके बाद जाम खुल सका। फिर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के हरपाल नगर निवासी दीपक कुमार और उसी गांव के काफी लोग महाशिव रात्रि के मौके पर कांवड़ लेकर आए थे। जहां उनको पंजाबनगर मंदिर में जल चढ़ाना था। इस मौके पर दीपक व अन्य लोगों से मिलने के लिए सभी के परिजन आ रहे थे।
आरोप है कि गांव से परिजन नदी को नाव से पार करके आना था। जिसमें कुछ महिलाएं बच्चे शामिल थे, उन्होंने 800 रुपये किराया भी मांगा था। वह भी दे दिया गया था। उसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर नाविकों ने परिजनों के साथ मारपीट कर दी। पानी में दौड़ा-दौड़ा कर मारा। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कांवडिए दिल्ली-लखनऊ बाइपास पर पहुंच गए।
जहां पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने आरोपी नाविकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर दोपहर के समय आगापुर बाइपास पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद किसी तरह से कांवड़ियों को शांत कराकर जाम को खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो पाया।
जाम लगने से बाइपास पर लगी वाहनों की कतारें
दोपहर के समय कुछ कांवड़ियों ने परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध होकर आगापुर बाइपास पर जाम लगा दिया था। जानकारी मिलने के बाद एएसपी डा.संसार सिंह, सीओ सिटी अनुज चौधरी के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उसके बाद किसी तरह से जाम को खुलवाया। इस दौरान वाहनों की दोनों ओर काफी लंबी लाइन लग गई थी।
कुछ कांवड़ियों के परिजनों को नाविकों ने पीट दिया था। आगापुर बाइपास जाम लगा दिया था। बाद में मामले को शांत कराया।
—डा.संसार सिंह,एएसपी
